{"_id":"5b1ac59f4f1c1b684d8b55e5","slug":"171528481183-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में पीजी छांत्रों के दिए बेहतर विशेषज्ञ बनने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में पीजी छांत्रों के दिए बेहतर विशेषज्ञ बनने के टिप्स
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीजी के छात्रों को दिए बेहतर विशेषज्ञ बनने के टिप्स
कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में फस्ट ईयर पीजी स्टूडेंट्स के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि कार्यशाला का मकसद टांडा मेडिकल कॉलेज में पीजी करने वाले चिकित्सक छात्रों के लिए अदद ज्ञान, प्रतिभा, व्यवहार और जिम्मेदारी के साथ बेहतर विशेषज्ञ बनने की ओर ले जाना है। ताकि ये चिकित्सक आगे जाकर समाज में अपना दायित्व बखूबी निभा सकें। डॉ. भानु ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों से इस वर्ष 81 पीजी स्टूडेंट्स ने 17 विशेषज्ञ विषयों में दाखिला लिया है। इसके अलावा कार्यशाला में राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला के पांच पीजी छात्रों ने भी हिस्सा लिया है। तीन दिवसीय कार्यशाला में पीजी छात्रों को अस्पतालों में मरीजों के साथ बातचीत, वेस्ट मैनेजमेंट मेडिको लीगल, जेनेरिक दवाइयों जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।