फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कंडक्टर भर्ती पर रोक से युवाओं में रोष

कंडक्टर भर्ती पर रोक से युवाओं में रोष

Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कंडक्टर भर्ती पर रोक से युवाओं में रोष
बैजनाथ (कांगड़ा)। कंडक्टर भर्ती के रद्द होने पर युवा वर्ग में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व सरकार की सभी भर्तियों पर रोक लगाने के फरमान से युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। अभ्यर्थियों सोनू कुमार, यशपाल, अनिल, विनोद, मुकेश, कृष्ण चंद, अंकित, अश्वनी, रमेश, पंकज और रमन आदि ने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्तियां शुरू की थीं। बेरोजगार युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके अपने आप को इन भर्तियों में सफल रहमे के लिए तैयार किया था। कंडक्टर भर्ती की सभी प्रकार की प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया था और मात्र परिणाम निकलना शेष रहा था। आचार संहिता के कारण उस समय परिणाम पर रोक लगी थी। सत्ता बदलते ही सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ शुरू कर दिया है। कंडक्टर भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होने के कारण इस पर किसी प्रकार का प्रश्नचिन्ह लगाया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed