फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जनता को मूलभूत सुविधाएं देना होगा प्राथमिकता

जनता को मूलभूत सुविधाएं देना होगा प्राथमिकता

Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जनता को मूलभूत सुविधाएं देना होगा प्राथमिकता
धर्मशाला। पहली बार विधानसभा पहुंचे जिले के विधायकों का जोर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का रहेगा। लोकतंत्र के मंदिर में पहली बार कदम रखने वाले बैजनाथ से मुलख राज प्रेमी, पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान, नगरोटा बगवां से अरुण कुमार, जवाली से अर्जुन सिंह, इंदौरा से रीता धीमान और देहरा से होशियार सिंह विस सत्र के पहले दिन खुशी से लबरेज दिखे। अमर उजाला से खास बातचीत में इन विधायकों ने कहा कि उनका पहला काम अपने हलकों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का रहेगा। इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज का बढ़ाएंगे स्तर : अरुण
नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार ने कहा कि हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। टांडा मेडिकल कॉलेज में आईजीएमसी से भी अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। सुपर स्पेशिलिटी विभाग में जल्द तीन विशेषज्ञ डॉक्टर ज्वाइन करेंगे। बड़ोह सीएचसी को जल्द सिविल अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में सेंट्रल फंड से नए प्रोजेक्ट लाएंगे।
विज्ञापन

सूखी कूहलों में पहुंचाएंगे पानी : मुलख राज
बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी ने कहा कि हलके में लंबे अरसे से सूखी पड़ी कूहलों में पानी लाकर किसानों की समस्या दूर की जाएगी। सड़कों की हालत में सुधार लाया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने पर उनका जोर रहेगा। बैजनाथ अस्पताल में रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयसिंहपुर में शिक्षा व्यवस्था सुधारूंगा : धीमान
जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हलके में शिक्षा व्यवस्था सुधारी जाएगी। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। हलके के करीब 27 प्राथमिक और दस सीसे स्कूलों में छात्रों की संख्या कम है, जिन्हें मर्ज किया जाएगा। सड़कों की हालत सुधारने और स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ बनाने पर काम करेंगे।
टी-टूरिज्म को देंगे बढ़ावा : बुटेल
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि इलाके में टी-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। पालमपुर में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए काम करेंगे। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा।

जवाली में नई पेयजल योजनाएं लाएंगे : अर्जुन
जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि हलके में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। उनकी प्राथमिकता नई पेयजल योजनाएं लाने, वर्तमान योजनाओं के सुधार, सड़कों की हालत सुधारने की रहेगी। शिक्षण संस्थानों को भी सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed