{"_id":"5c51e590bdec225eb65def6b","slug":"161548871056-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझी खड्ड का पानी पीएगा रामनगर-श्यामनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझी खड्ड का पानी पीएगा रामनगर-श्यामनगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांझी खड्ड के पानी से बुझेगी रामनगर-श्यामनगर की प्यास
थातरी से अत्याधुनिक पोर्टेबल टैप्ड वाटर स्कीम से होगी आपूर्ति
दोनों वार्डों की नौ हजार की आबादी को पेयजल समस्या से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के रामनगर और श्यामनगर वार्डों के बाशिंदों को अब गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। दोनों वार्डों की लगभग 9000 की आबादी की प्यास मांझी खड्ड के पानी से बुझेगी। अभी तक दोनों वार्डों में गज और चरान खड्ड से पानी की आपूर्ति होती है। इस कारण दोनों वार्डों में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत होनी शुरू हुई है। मांझी खड्ड पर थातरी में लगभग साढे़ पांच करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पोर्टेबल टैप्ड वाटर स्कीम स्थापित की जाएगी। स्कीम से रामनगर और श्यामनगर वार्ड की आसपास के लोगों को घर के समीप से पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। उधर, आईपीएच धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी ने कहा कि रामनगर और श्यामनगर वार्ड के लिए मांझी खड्ड से पानी की स्कीम बनाई जाएगी। नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि मांझी खड्ड पर थातरी में अत्याधुनिक पोर्टेबल टैप्ड वाटर स्कीम स्थापित की जाएगी। इस स्कीम पर लगभग साढे़ पांच करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।