फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीएम की घोषणा का विज्ञान अध्यापक संघ ने किया विरोध

सीएम की घोषणा का विज्ञान अध्यापक संघ ने किया विरोध

Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम की घोषणा का विज्ञान अध्यापक संघ ने किया विरोध
सीएम की घोषणा का विज्ञान अध्यापक संघ ने किया विरोध
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पदोन्नति के कोटे को घटाने पर जताई आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
गुलेर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला कांगड़ा ने मुख्यमंत्री की उस घोषणा का कड़ा विरोध किया है, जिसमें मुख्य अध्यापक और प्रवक्ता वर्ग से प्रधानाचार्य पदोन्नति के कोटे को 50:50 से घटाकर 40:60 किया है। संघ ने कहा कि यह लगभग 28 हजार स्नातक वर्ग के साथ कुठाराघात है। मात्र तीन हजार प्रवक्ताओं को खुश करने के लिए सरकार इतने बड़े वर्ग की अनदेखी करने जा रही है।

संघ ने चेताया कि अगर सरकार इस घोषणा को वापस नहीं लेती है तो संपूर्ण स्नातक वर्ग संघर्ष का बिगुल बजा देगा। सरकार उस वर्ग की अनदेखी कर रही है जो स्कूलों का सबसे अधिक भार उठाए हुए है। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग की संख्या को देखते हुए सरकार को पदोन्नति कोटा इस वर्ग के हित में 70:30 करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह गुलेरी, राज्य संघर्ष समिति अध्यक्ष अशोक चौधरी, जगमोहन पठानिया, घनश्याम दास, सुनील राजपूत, राज कुमार, अशोक कुमार, विनय कुमार, केवल सिंह, राजेश धीमान, आशु धीमान, सुनील धीमान, राजीव शर्मा, धनवीर सिंह, यशपाल सिंह, राकेश सूद, हमीर चंद, वीरेंद्र गुलेरी, विकास चंद, मनजीत सिंह, राकेश चनोरिया, राकेश शर्मा, पूर्व प्रधान मनोहर चौधरी, अश्विनी नाग, ध्रुव पटियाल, हरि सिंह, राजेश कटोच, बृजभूषण, विजय उप्पल, कुलदीप, दिनेश पठानिया, चमन धीमान, मिलंत डोगरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed