{"_id":"5bbe4e2e867a5528335b3fed","slug":"161539198510-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गया छात्र दो दिन बाद नहीं आया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गया छात्र दो दिन बाद नहीं आया घर
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्कूल गया छात्र दो दिन बाद भी नहीं लौटा घर
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में जमा दो कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र लापता हो गया है। लापता छात्र के परिजनों ने शाहपुर पुलिस थाना में इसके बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों की शिकायत के मुताबिक छात्र आठ अक्तूबर को रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकला, जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से दो दिन में संपर्क किया, लेकिन छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, प्रोवेशन पर शाहपुर थाने में तैनात डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।