{"_id":"5b2553ca4f1c1b254d8b6cf6","slug":"161529172938-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरा के किसान सिंचाई के पानी को उतरेंगे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरा के किसान सिंचाई के पानी को उतरेंगे सड़कों पर
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई सुविधा के लिए धरना-प्रदर्शन करेंगे इंदौरा के किसान
ट्रांसफार्मर बंद होने के कारण चालू नहीं हो पा रहे ट्यूबवेल
क्षेत्र के 35-40 किसानों को नहीं मिल रहा सिंचाई के लिए पानी
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कागड़ा)। इंदौरा पंचायत के गांव मंड मझवा के वार्ड नंबर 11 को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इसके लिए अब किसानों ने धरना प्रदर्शन करने का मन बनाया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करीब 35-40 किसानों को उनकी निजी जमीन की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव में सिंचाई की सुविधा के लिए लगाए गए ट्यूबवेलों को चलाने के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़े हैं। इस मौके पर मंड मझवा के किसान लेख राज, मलकीत सिंह, भाग, कुलदीप सिंह, ओमप्रकाश, रघुनाथ सिंह, मित सिंह, लाला रुलिया राम, बलवंत सिंह बागु, मांगो नाजुर हुसैन, विजय कुमार, गिरधारी लाल, प्यार चंद, सुखदेव सिंह, खुशवंत ने संयुक्त रूप से बताया कि बिजली बोर्ड उपमंडल इंदौरा की लापरवाही से बिजली का ट्रांसफार्मर लगभग 15 दिन से बंद पड़ा है। वोल्टेज बहुत कम आ रही है, इससे आटा चक्कियां, कूलर, पंखे और मोटरें आदि नहीं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में ट्यूबवेल से पानी लगाया जाता है , लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इन दिनों ट्यूबवेल भी नहीं चल रहे हैं। सैकड़ों एकड़ भूमि पानी के बिना सिंचित नहीं हो रही है। इस कारण अधिकांश फसलें सूख चुकी हैं। वहीं विभाग के एसडीओ राजीव महाजन ने कहा कि खराब हुए ट्रांसफार्मर को पहले भी ठीक करवाया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह नहीं चल सका। अगर ट्रांसफॉर्मर ठीक नहीं होता तो उसके स्थान पर जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।