{"_id":"5afb1ee94f1c1bd4408b57b2","slug":"161526406889-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से गाड़ी हुई अनियंत्रित, थाने से भागने की भी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से गाड़ी हुई अनियंत्रित, थाने से भागने की भी कोशिश
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा में युवक ने पुलिस के छुड़ाए पसीने
पहले गाड़ी को गड्ढे में फंसाया, फिर थाने से भाग निकला
पुलिस ने 100 मीटर दूरी पर दबोचा, मामला किया दर्ज
नशे में धुत होकर वाहन चलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत नशेड़ी युवक ने मंगलवार को पुलिस के खूब पसीने छुड़वाए। पहले युवक ने अपने दोस्त के साथ गाड़ी को गड्ढे में फंसा दिया। फिर थाने से भाग निकला। पुलिस ने करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे दबोच लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पालमपुर उपमंडल के एक युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मंगलवार तड़के नगरोटा बगवां के कबाड़ी गांव के पास अनियंत्रित रूप से गाड़ी चलाकर दहशत का माहौल बना दिया। उसके बाद गाड़ी को एक गड्ढे में डाल दिया। लोगों की शिकायत पर एसएचओ सुरिंद्र ठाकुर की अगवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा। क्रेन की सहायता से गाड़ी को गड्ढे से निकाला। थाने में आरोपी युवक ने पुलिस के साथ बदतमीजी की और फिर वहां से भाग भी निकला। बाद में उसे पकड़ लिया गया। उधर, पुलिस थाना नगरोटा बगवां के प्रभारी सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि युवक का मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को युवक कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी कांगड़ा पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।