{"_id":"5ab939ab4f1c1b92778b78cd","slug":"161522088363-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में अपहृत युवकों को छुटाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरिया में अपहृत युवकों को छुटाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद में रह रहे नगरोटा सूरियां के गांव सुगनाड़ा निवासी सुशील कुमार के मामा पक्ष ने अपहृत तीन युवकों की रिहाई के लिए तहसीलदार जवाली जोगिंद्र पटियाल के माध्यम से जिलाधीश कांगड़ा को ज्ञापन सौंपा है।
सुशील कुमार की मामी सुरक्षा देवी, मीना देवी, भाई रोहित भास्कर सहित काफी संख्या में लोगों ने तहसीलदार जवाली को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार सहित अन्य दो युवकों को समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में पकड़ लिया है और उन्हें कई तरह की यातनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट के माध्यम से परिजनों से बात करवाई जाती है और परीजनों से उनकी रिहाई की एवज में 22 लाख रुपये की रकम मांगी जाती है तथा धमकाया जाता है कि अगर राशि नहीं मिली तो उनको मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिन की मोहलत दी गई थी, अब तो बह भी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाडले की रिहाई के लिए केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार से भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। परिजनों ने बताया कि सांसद शांता कुमार से भी मिले थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे केंद्र सरकार के समक्ष इस बात को रखेंगे तथा जल्द ही तीनों युवकों को रिहा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोसुल में भारतीयों की निर्मम हत्या के बाद परिजन अपने लाडले की सुरक्षा के लिए सहमे हुए हैं और भगवान से उसकी रिहाई की कामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि केंद्र सरकार के समक्ष इस बात को प्रमुखता से उठाया जाए, ताकि तीनों युवकों की रिहाई हो सके। उधर, इस बारे में तहसीलदार जवाली जोगिंद्र पटियाल ने कहा कि परिजनों ने उनके पास ज्ञापन सौंपा है जिसे कार्रवाई के लिए जिलाधीश कांगड़ा को भेज दिया जाएगा।