{"_id":"5a7b432c4f1c1ba0268b8ee2","slug":"161518027564-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिरडी में दुकान आग की भेंट चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिरडी में दुकान आग की भेंट चढ़ा
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चढ़ियार(कांगड़ा)। चढ़ियार क्षेत्र के साथ लगते भिरडी में मंगलवार रात एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र जयराम निवासी भिरड़ी बाजार में करियाने की दुकान करता था। मंगलवार देर रात को ओम प्रकाश की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। ओम प्रकाश ने बताया की मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि दुकान में आग लगी हुई है। लोग आग बुझाने दौड़े। जब तक आग पर काबू पाते दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ओम प्रकाश ने बताया कि दुकान में करियाने के साथ-साथ क्रॉकरी, जूते और अन्य सामान सबकुछ जलकर राख हो गया है। ओम प्रकाश ने बताया कि आग की इस घटना में करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग लगने के कारणों की जांच की और नुकसान का जायजा लिया।