{"_id":"5a7602b44f1c1b2d068b466d","slug":"161517683380-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंघु गदियाड़ा के दो और तीन वार्ड में नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंघु गदियाड़ा के दो और तीन वार्ड में नहीं मिल रहा पानी
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। लंघु गदियाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर दो और तीन के बाशिंदों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उपप्रधान अमीं चंद, प्रताप राणा, राजिंद्र कौल, अर्जुन, पूर्ण राणा, जोगेश्वर सिंह, रुको देवी और नीलम का कहना है कि उन्हें माहलपट्ट में बने ओवर हेड टैंक से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, लेकिन आपूर्ति को सही तरीके से न करने या फिर पीछे से ओवर हेड टैंक में पानी की कमी के चलते उन्हें नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। विभागीय प्रतिनिधियों को इस संबंध में अवगत करवाया गया है, लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मौके का दौरा कर समस्या का हल करने का आग्रह किया है। उधर, आईपीएच के एसडीओ दलेर ने बताया कि पानी की कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। फिर भी पेयजल की किल्लत होगी, तो मौके का दौरा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।