फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पीएम के स्वच्छता अभियान की खुली पोल

पीएम के स्वच्छता अभियान की खुली पोल

Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पीएम के स्वच्छता अभियान की खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। तपोवन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की पोल खुली। विधानसभा परिसर के गेट नंबर-दो के बाहर लोगों के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। लोगों को मजबूरी में खुले में लघुशंका और दीर्घशंका के लिए जाना पड़ा, जो जिला प्रशासन की नाकामियों को उजागर करता है। तीन महीने पहले ही केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण स्वच्छता के लिए देशभर में अव्वल जिला का पुरस्कार मिला है, लेकिन शीतकालीन सत्र के दौरान गेट के बाहर लोगों के लिए मोबाइल शौचालय का भी प्रशासन प्रबंध नहीं कर पाया। विस सत्र के पहले दिन भीड़ अधिक होने के कारण लोग खुले में शौच करते दिखे। विधानसभा के गेट नंबर दो से मुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्र नहीं आते हैं। इस गेट से सिर्फ विधायक और आम जनता का आना जाना रहता है, जिसमें सबसे ज्यादा समस्याओं को लेकर सरकार के नुमाइंदों से मिलने आए लोगों को उठानी पड़ती है, जो सुबह से शाम तक उसी स्थान पर खड़े होते हैं। महिलाओं और पुरुष दोनों को इस समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed