सीयू की स्थापना मेरे राजनीतिक जीवन का स्वप्न: विप्लव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा हलके से कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर ने सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय देहरा में नामांकन पत्र भरा। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हनुमान चौक से लेकर देहरा के भुवनेश डोगरा स्टेडियम तक रैली निकालकर शक्ति-प्रदर्शन किया।
नामांकन भरने के बाद विप्लव ठाकुर ने कहा कि देहरा में सीयू की स्थापना मेरे राजनीतिक जीवन का स्वप्न है। विप्लव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश का बुरा हाल है। देश की गरीब जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है। देश का व्यापारी केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बर्बाद होने के कगार पर है। केंद्र की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता भी भाजपा से नाराज है। ऐसे में लगता है कि वर्तमान विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को बुरी तरह नकारने वाली है। प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। विप्लव ठाकुर ने कहा है कि देहरा में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं और इससे काफी लोगों का काफी फायदा मिल सकता है।
देहरा में सात उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
निर्वाचन अधिकारी मलोक ठाकुर ने बताया कि देहरा हलके में अभी तक सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुलवंत ठाकुर ने निर्दलीय एवं बीएसपी से विपिन चंद ने भी देहरा से अपना नामांकन भरा है।