{"_id":"60db62998ebc3ed77d7c719a","slug":"16-naw-case-kangra-news-sml3752580155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कांगड़ा में 16 नए मामले, 36 लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कांगड़ा में 16 नए मामले, 36 लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में मंगलवार को कोविड संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं और 36 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, मंगलवार को एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। अब जिले में कोविड के एक्टिव केस 267 रह गए हैं।
सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में होशियारपुर के चार लोग, कोनिफर होटल का व्यक्ति, धर्मशाला का युवक, नगरोटा बगवां का बुजुर्ग व्यक्ति, धलूं की युवती, सपरेट के दो लोग, हरनोटा की महिला, रैत की युवती, मलाहू का युवक, थुरल के कौना गांव के तीन लोेग शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले कांगड़ा में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 45,854 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 44,554 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1029 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।