{"_id":"5ce9872fbdec22074857f7d1","slug":"15588084173-kangra-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में लगी आग को बुझाते झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में लगी आग को बुझाते झुलसी महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में लगी आग को बुझाते झुलसी महिला की मौत
फतेहपुर/रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के पल्ली गांव में खेतों में लगी आग को बुझाते हुए बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पुलो देवी (65) शनिवार सुबह घर से खेतों में लगी आग को बुझाने निकली थी, जो आग की लपटों में घिर गई। महिला ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वह खेतों में गिर गई। महिला को खेतों में गिरा देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। जिस पर महिला के परिजन खेत में पहुुंचे और उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर उपचार के लिए ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जवाली थाना के एसएचओ नीरज राणा ने कहा पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।