फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा-चंबा के नौ प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानतें

कांगड़ा-चंबा के नौ प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानतें

Fri, 24 May 2019 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा-चंबा के नौ प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानतें
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के 9 प्रत्याशियों की जमानत रद्द करवा दी। इनमें से चार प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो 1000 वोटों के आंकड़े को भी नहीं छू पाए, जबकि इनसे ज्यादा वोट नोटा के खाते में चले गए।
विज्ञापन

जमानत जब्त करवाने प्रत्याशियों मेें बहुजन समाजवादी पार्टी के डॉ. केहर सिंह को 8,866, नवभारत एकता दल के प्रेम चंद विश्वकर्मा को 2,371, स्वाभिमान पार्टी के डॉ. स्वरूप सिंह राणा को 959, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के सुभाष चंद को 970, निर्दलीय पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभान (बाबला) को 564, निर्दलीय उम्मीदवार कर्नल नरेंद्र पठानिया को 908, निर्दलीय उम्मीदवार निशा कटोच को 1398, निर्दलीय उम्मीदवार वचन सिंह राणा को 2240 तथा निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. संजीव गुलेरिया को 4573 मत प्राप्त हुए। इनमें से बीएसपी के प्रत्याशी डा. केेहर सिंह व कर्मचारी नेता डा. संजीव कुमार ऐसे प्रत्याशी रहे हैं, जिन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र से 200 से अधिक वोट प्राप्त किए हैं। वहीं अन्य प्रत्याशियों में से अधिकतर ऐसे हैं, जिन्हें हर विधानसभा क्षेत्र से 100 वोट भी प्राप्त नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed