{"_id":"5ce44114bdec22076357acad","slug":"15584627929-kangra-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालू दी हट्टी के पास वाहनों की टक्कर में सड़क पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालू दी हट्टी के पास वाहनों की टक्कर में सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालू दी हट्टी के पास वाहनों की टक्कर से सड़क जाम
मारंडा (कांगड़ा)। कालू दी हट्टी के पास एक कार और जीप की टक्कर होने से पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हालांकि, दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। बाद में दोनों वाहन चालकों में समझौता हो गया।
मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पालमपुर की तरफ से आ रही एक पंजाब नंबर की गाड़ी एग्रो पेट्रोल पंप के पास दूसरी ओर से आ रही एक जीप से टकरा गई। इससे कार को काफी नुकसान हुआ। दुर्घटना के बाद पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम लगने से स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम को खुलवाया। जबकि पुलिस के आने से पहले ही वाहन चालकों का समझौता हो गया था। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस को एग्रो पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।