{"_id":"5ce2ef88bdec22077f3addc1","slug":"155837638110-kangra-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की निरागनी के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की निरागनी के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए धर्मशाला, पालमपुर, ज्वालामुखी और नूरपुर में ईवीएम कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। घेरा इतना पुख्ता है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति स्ट्रांग रूम में प्रवेश नहीं कर सकता है।
जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में चार स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इन स्ट्रांग रूमों में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहले घेरे में पैरा मिलिट्री फोर्स, इसके बाद स्टेट पुलिस और अंत में जिला पुलिस स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा कर रही है। वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी हर स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात की गई हैं। इनमें जिला मुख्यालय धर्मशाला में डिग्री कॉलेज धर्मशाला के प्रयास भवन में धर्मशाला, शाहपुर, कांगड़ा और नगरोटा बगवां विस क्षेत्रों की ईवीएम को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। वहीं दूसरा स्ट्रांग रूम नूरपुर में बचत भवन नूरपुर को बनाया गया है। नूरपुर में इंदौरा, जवाली, फतेहपुर और नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को रखा गया है, जबकि तीसरा स्ट्रांग रूम ज्वालामुखी में बनाया गया है। ज्वालामुखी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में ज्वालामुखी, देहरा और जसवां परागपुर विस क्षेत्रों की मशीनें रखी गई हैं।
वहीं चौथा स्ट्रांग रूम पालमपुर में बिक्रम बतरा कॉलेज में बनाया गया है। यहां पर बैजनाथ, सुलह, जयसिंहपुर और पालमपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों की ईवीएम रखा गया है। 23 मई को इन्हीं स्थानों पर वोटों की गिनती होगी, जबकि विजेता प्रत्याशी की घोषणा जिला मुख्यालय धर्मशाला से की जाएगी।
विज्ञापन
कोट्स
जिला कांगड़ा में चार स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। हर स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत ईवीएम को रखा गया है। खुद भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। 23 मई को इन्हीं स्थानों पर वोटों की गिनती होगी। - संदीप कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी, कांगड़ा।