फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   घर से किडनैप कर बंद कमरे में जानवरों की तरह पीटा युवक

घर से किडनैप कर बंद कमरे में जानवरों की तरह पीटा युवक

Sat, 11 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
घर से किडनैप कर बंद कमरे में जानवरों की तरह पीटा युवक
धर्मशाला। अपहरण के बाद एक युवक को बंधक बनाकर क्रिकेट बैट से बेरहमी के साथ पीटने की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई करने के बाद वीडियो बनाया और फिर इसे वायरल कर दिया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने बाद में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों में गिरफ्तार कर लिया है। कुल पांच की संख्या में बताए जा रहे आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत नामजदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, बेरहमी से युवक को पीटने का वीडियो वायरल होने से घटना को देखने वाला हर कोई सहम गया है। कुल पांच आरोपियों में से तीन पालमपुर और बैजनाथ उपमंडल के जबकि दो पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसका घर से अपहरण किया गया। बाद में कमरे में बंधकर बनाकर उसे बुरी तरह से पीटा गया। वीडियो में किसी अज्ञात कमरे में अश्वनी कुमार निवासी बंद विहार दियोग्रां पालमपुर नाम का युवक कमरे के एक कोने में बैठा नजर आता है। कुछ देर में एक युवक क्रिकेट बल्ला लेकर आता है। ये आरोपी पीड़ित को कहता है कि उसने धर्मशाला में मेरी बेइज्जती करवा दी। इसके साथ ही आरोपी इस युवक को बेरहमी से पीटने लगता है। एक के बाद एक बल्ले से कई प्रहार किए जाते हैं। कमरे में अन्य आरोपी भी दिखाई देते हैं। बल्ले के प्रहार से कराहता युवक पहाड़ी बोली में रहम मांगता नजर आता है। करीब एक मिनट के वीडियो में युवक की जिस बेरहमी से पिटाई दिखाई गई है, उसे देखने वाला हर कोई दहशत में है। शिकायत मिलने पर एसपी कांगड़ा ने जांच के आदेश जारी कर दिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात 5 अरोपियों में से 2 को पुलिस ने पकड़ लिया है। एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि शुक्रवार को घायल युवक शिकायत लेकर उनके पास आया था। जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed