{"_id":"5b40fb874f1c1ba1288b530d","slug":"151530985351-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर चक्र विजेता बिक्रम बतरा का मनाया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर चक्र विजेता बिक्रम बतरा का मनाया शहीदी दिवस
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। देश की सरहदों की रक्षा के लिए जान न्योछावर करने वाले पालमपुर के परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की शहादत को याद किया गया। कारगिल युद्ध के दौरान बतरा कारगिल की चोटियों को फतह करने के बाद तोलोलिंग की प्वाइंट 4875 पर कब्जा करने के दौरान अपनी साथी को बचाते समय सात जुलाई को शहीद हो गए थे। पालमपुर में शनिवार को शहीदी दिवस मनाया गया।
अपने साथियों में शेरशाह नाम से मशहूर विक्रम बतरा ने पाकिस्तान की ओर से कब्जाई गईं चोटियों पर तिरंगा फहराने के बाद जीत के जश्न में नारा दिया था- यह दिल मांगे मोर। यह नारा उनके हर साथी में जोश भर गया था। यह नारा आज भी हर युवा की जुबां पर बोला जाता है। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
शुक्रवार को पालमपुर में उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इनरवहील क्लब की सदस्यों ने कैप्टन विक्रम के पिता जीएल बतरा और माता कमल कांत बतरा के साथ मिलकर शहीद विक्रम बतरा मैदान के पास लगी विक्रम बतरा की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कीं। दूसरी ओर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर में प्राचार्य आरएस पटियाल समेत अन्य शिक्षकों ने भी शहीद विक्रम बतरा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस मौके पर नप अध्यक्ष राधा सूद, इनरव्हील क्लब की जिला अध्यक्ष रजनी नेगी, इनरव्हील क्लब पालमपुर की अध्यक्ष सीमा शर्मा, नितिका जंवाल, अनीता कपूर, ब्रिंदुला करोल, किरण शर्मा, विपना शर्मा, नीलू सूद, आरती शर्मा, शम्मी अख्तर समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।