{"_id":"5b3fa9124f1c1b82698b4816","slug":"151530898706-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण
प्रशासन और वक्फ बोर्ड मौन, नहीं हो रही कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। इंदौरा उपमंडल में डमटाल एनएच के किनारे वक्फ बोर्ड की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। सरेआम हो रहे अवैध कब्जे को लेकर वक्फ बोर्ड और प्रशासन मूकदर्शक बन तमाशा देख रहा है।
डमटाल बीच बाजार मोहटली रैंप नामक जगह पर वक्फ बोर्ड की भूमि पर बोर्ड की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और दिन-रात दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि मामला विधायक के करीबियों का होने के चलते प्रशासन और वक्फ बोर्ड अब तक इस पर चुप्पी साधे हुए हैं और न ही अभी तक कोई प्राथमिकी इन लोगों पर विभाग ने दर्ज करवाई है जिससे बोर्ड और प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहा है। सरेआम राष्ट्रीय राजमार्ग पर वक्फ बोर्ड की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण कर रहे कब्जाधारी भूमि को बोर्ड से लीज पर लेने की बात कह कर भूमि पर कब्जा जमाए बैठे हैं और सरेआम दुकानों का निर्माण कर रहे हैं, जबकि वक्फ बोर्ड के अनुसार किसी को भी वक्फ बोर्ड की भूमि लीज पर आवंटित नहीं की गई है। क्योंकि प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय ने वक्फ बोर्ड की भूमि को पूरे प्रदेश में लीज पर देने की रोक लगाई है।
कोट्स
धर्मशाला स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय में स्टेट ऑफिसर वीरदीन ने बताया कि किसी को भी भूमि लीज पर नहीं दी गई है। जहां तक डमटाल में बोर्ड की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसको तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया गया है। कब्जा करने वालों के खिलाफ कोर्ट में केस किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट्स
शिमला में प्रदेश वक्फ बोर्ड के सीईओ आसिफ जलाल ने बताया के हाईकोर्ट के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में वक्फ बोर्ड की भूमि को लीज पर देने की रोक लगी हुई है और किसी को भी भूमि लीज पर नहीं दी गई है। डमटाल में हो रहे बोर्ड की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आरोपियों के खिलाड़ी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट्स
कोट्स
इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने वक्फ बोर्ड की भूमि के कब्जे की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्हें इस बारे कोई भी सूचना नहीं है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करे।