फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धर्मशाला जेल के कैदी इग्रू से करेंगे पढ़ाई

धर्मशाला जेल के कैदी इग्रू से करेंगे पढ़ाई

Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला जेल के कैदी इग्रू से करेंगे पढ़ाई
धर्मशाला जेल के कैदी इग्नू से करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन

जेल में सजा काट रहे कैदियों ने जताई पढ़ाई करने की इच्छा
जेल में कैदियों की होगी काउंसिलिंग, फिर मिलेगा प्रवेश
राकेश भारद्वाज
धर्मशाला। जिला कारागार धर्मशाला में बंद कैदी जेल में रह कर ही अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाएंगे। कैदियों की पढ़ाई के लिए धर्मशाला जेल में ही इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) का केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर से जहां कैदी अपनी आगे की पढ़ाई कर पाएंगे, वहीं परीक्षाएं भी जेल में ही आयोजित की जाएंगी। इससे पूर्व भी करीब पांच साल पहले धर्मशाला जेल में कैदियों की पढ़ाई के लिए इग्नू का सेंटर स्थापित किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद वह बंद हो गया था। इस दौरान एक दर्जन से अधिक कैदियों ने बीपीए, बीए, बीकॉम सहित अन्य संकाय में पढ़ाई की थी। जिला कारागार में सजा काट रहे कुछ कैदियों ने जेल प्रशासन के समक्ष पढ़ाई की इच्छा जाहिर की है। इसे लेकर जेल प्रशासन ने इग्नू स्टडी सेंटर धर्मशाला से संपर्क किया है। उधर, जिला कारागार धर्मशाला उप अधीक्षक विनोद चंबियाल ने बताया कि कैदियों की पढ़ाई के लिए इग्नू धर्मशाला स्टडी सेंटर से संपर्क किया गया है। जेल में करीब 30 से 35 कैदियों की एडमिशन हो सकती है।

इग्नू कैदियों को देता है मुफ्त शिक्षा
जेल में बंद कैदियों की पढ़ाई में इग्नू सहायता करता है। इसके लिए इग्नू कैदियों से किसी प्रकार की कोई फीस नहीं लेता। कैदियों के लिए इग्नू से किसी भी विषय में मुफ्त पढ़ाई करवाई जाती है।
विज्ञापन

कोट
जेल में शीघ्र होगी कांउसलिंग : बंटा
जेल में कैदियों की पढ़ाई के लिए शीघ्र ही उनकी काउंसलिंग की जाएगी। उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए विभिन्न विषयों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सपना बंटा, संयोजक इग्नू स्टडी सेंटर धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed