{"_id":"5b1d62264f1c1bf66e8b75f9","slug":"151528652326-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट मिला नहीं, लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट मिला नहीं, लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट मिला नहीं, लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने जिलों को नहीं बांटा बजट
कांगड़ा जिला में लोन के लिए 35 लोगों ने कर दिया आवेदन
हरीश चंद्र
धर्मशाला। जयराम सरकार को बजट पारित किए दो महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक कई विभागों का बजट जिलों को आवंटित नहीं हो पाया है। इसी कड़ी में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक जिला को कितना बजट मिलेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कांगड़ा जिला में अभी तक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तहत लोन लेने के लिए लगभग 35 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। हर साल खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड विभिन्न कामों को शुरू करने के लिए लोन देता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। उसके बाद बोर्ड और संबंधित बैंकों की टीम आवेदन के अनुसार केस स्टडी करती है। इसके बाद लोन स्वीकृत होता है। उधर, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कांगड़ा की एडीओ पुरिना कश्यप ने कहा कि लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन आना शुरू हो गए हैं। निदेशालय से बजट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।