{"_id":"5aeb567a4f1c1b65098b7b01","slug":"151525372538-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुग्गा पंचायत में मिल रहा पीने का मटमैला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुग्गा पंचायत में मिल रहा पीने का मटमैला पानी
Updated Fri, 04 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुग्गा में मटमैला पेयजल पीने को मजबूर
लोगों ने जताया अंदेशा, फैल सकती है बीमारी
खड्ड में बनाए गए चैंबर से की जाती है सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत गुग्गा के रिट गांव के लोग विभाग की लापरवाही के कारण मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। इस कारण गांव में पानी से गर्मी में बीमारी फैल सकती है। ग्रामीण मस्त राम, ओंकार राणा, विक्रांत अवस्थी, करतार चंद, प्रवीण कटोच, सुरेश कटोच, सुधीर अवस्थी, प्रीतम मनकोटिया, विनय अवस्थी, राज कुमार आदि ने बताया कि उनको जो पीने के पानी की सप्लाई दी जाती है, वह शिवनगर में पड़ने वाली मंद खड्ड से होती है। यहां पर जो पानी का चैंबर बनाया गया है, वह खड्ड में है। इस कारण जब भी खड्ड में मटमैला पानी आता है, चैंबर का पानी भी मटमैला हो जाता है। यह पानी लोगों को पीने के लिए मुहैया करवाया जाता है। लोगों का कहना है कि उन्हें यह उठाऊ पेयजल योजना स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि इस योजना से उन्हें जो पीने का पानी मुहैया करवाया जाता है उसको जब फिल्टर में डाला जाता है तो अगले दिन फिल्टर में भी मिट्टी जम जाती है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि उन्हें पानी की सप्लाई दूसरी जगह से दी जाए। उधर, डरोह स्थित विभाग के एसडीओ अश्विन शर्मा ने कहा कि उनके पास अभी कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है। ऐसी बात है तो इस संबंध में जांच की जाएगी और लोगों को स्वच्छ पानी मुहैय्या करवाया जाएगा।