{"_id":"5abfd2db4f1c1bbc618b4c30","slug":"151522520795-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फेंका जा रहा किचन-बाथरूम का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फेंका जा रहा किचन-बाथरूम का पानी
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आईटीआई दाड़ी-एचपीसीए सड़क मार्ग पर लोगों की ओर से अपने किचन और बाथरूमों का गंदा पानी फेंका जा रहा है। इससे जहां स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ोल रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुलतार चंद गुलेरिया ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से अपने घरों के गंदे पानी की निकासी को सुनिश्चित करने के बजाय साथ गुजर रही सड़क पर छोड़ दिया गया है। लोगों की इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के आसपास के लोगों को यहां फैल रही दुर्गंध से उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा लाखों रुपये खर्च कर बिछाई गई कोलतार भी खराब उखड़ रही है। एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।