{"_id":"5aa029854f1c1b82408b5bc5","slug":"151520445829-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को धर्मशाला में होगी शराब ठेकों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को धर्मशाला में होगी शराब ठेकों की नीलामी
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के शराब ठेकों की नीलामी 14 मार्च को होगी। नीलामी प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत नगर निगम के सामुदायिक भवन कोतवाली में होगी। नीलामी में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुुमार भी उपस्थित रहेंगे। नई आबकारी नीति 2018-19 के तहत होने वाली नीलामी में बड़े यूनिट्स की अपेक्षा छोटे यूनिट्स पर जोर दिया जाएगा। इसके चलते आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस बार नीलामी के लिए 119 यूनिट्स बनाए हैं, जबकि पिछले साल नीलामी के लिए सिर्फ 24 यूनिट बनाए गए थे। नई आबकारी नीति के तहत सरकार बेरोजगारों को शराब ठेकों की बिक्री में प्राथमिकता देगी। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कांगड़ा के एईटीसी राकेश भारती ने कहा कि उपायुक्त की देखरेख में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया होगी। नई आबकारी नीति के तहत सरकार हिमाचली बेरोजगारों को शराब ठेकों की बिक्री में प्राथमिकता देगी।