फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मिंजो कोई कम नी ऐ, बस कपूरे दिखणां आईओ

मिंजो कोई कम नी ऐ, बस कपूरे दिखणां आईओ

Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिंजो कोई कम नी ऐ, बस कपूरे दिखणां आईओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। अम्मा क्या गल....क्या कम है? मिंजो कोई कम नी ऐ......बस कपूरे दिखणा आईओ। मिजो जमाने होई गियो तिसियो दिखयो। बुधवार को विधानसभा परिसर पहुंची करीब 80 साल की बुजुर्ग ज्ञानी देवी को हालांकि सरकार से बुढ़ापा पेंशन मिल रही है। सरकार से उसे किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं चाहिए थी लेकिन, वह बस एक बार खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को ही देखना चाहती थीं। कनेड़ गांव की रहने वाली ज्ञानी देवी मंगलवार को भी विधानसभा के गेट तक छह किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची थीं। लेकिन, उनको पास न मिलने की वजह से अंदर नहीं जाने दिया गया था। बुधवार को भी एक आस के साथ ज्ञानी देवी विस परिसर पहुंची थीं। लेकिन, उसका फार्म भरने वाला भी कोई नहीं था और उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था। इतना ही नहीं, पास कैसे बनना है और कहां बनना है, इसकी भी जानकारी नहीं थी। ऐसे में करीब दो घंटे तक वह गेट में यहां-वहां भटकने के बाद भी जब कोई सहारा नहीं मिला तो अमर उजाला प्रतिनिधियों ने बुजुर्ग महिला की बात सुनी और वहां पर सिक्योरिटी अधिकारियों के साथ आग्रह करने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के साथ उनके कमरे में मिलवाया गया। बुजुर्ग महिला ने मंत्री को हार पहनाकर उनका अभिवादन किया। मंत्री कपूर ने भी बुजुर्ग महिला के अभिवादन में कोई कसर नहीं छोड़ी और कमरे में बिठाकर बुजुर्ग महिला से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed