{"_id":"5a4bc6244f1c1b47198b47b6","slug":"151514915364-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार करना प्राथमिकता: किशन कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार करना प्राथमिकता: किशन कपूर
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों को विकास के समान अवसर उपलब्ध करवाने एवं समाज के हाशिए पर पहुंचे लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाने और सभी को साथ लेकर समावेशी विकास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वे धर्मशाला के बड़ोल की धौलाधार कॉलोनी में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य आपूर्ति मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुधारने और बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। खाद्यान भंडारण क्षमता बढ़ाने एवं वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के साथ ही लोगों को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्यान उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के लोगों का स्नेह ही उनकी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्र को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए सभी से मिल कर प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल सभ्रवाल, धर्मशाला मंडल महामंत्री डॉ. विजय शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने खाद्य आपूर्ति मंत्री को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल ने खाद्य आपूर्ति मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री यशपाल सभ्रवाल, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा एवं धनश्याम गुलेरिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब धर्मशाला, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रमुख जीएस बेदी एवं सदस्यों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह के प्रतिनिधिमंडल ने भी खाद्य आपूर्ति मंत्री को सम्मानित किया।