{"_id":"62dc43d511542e286f22d8f2","slug":"147-corona-infected-including-seven-month-old-child-kangra-news-sml4161657157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह के बच्चे सहित 147 हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह के बच्चे सहित 147 हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शनिवार को सात माह के बच्चे सहित कुल 147 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 868 हो गए हैं। अब तक जिले में महामारी से 1249 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को सतर्क कर रहा है। विभाग ने कोविड दिशा-निर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लेने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि शनिवार को 106 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। जुलाई माह में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर छह प्रतिशत से भी ऊपर है।