{"_id":"5c0032a7bdec22419e1f463a","slug":"141543516839-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित लीड 4 ज्वालामुखी में ब्लॉक समिति की दुकानों पर किए कब्जे हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित लीड 4 ज्वालामुखी में ब्लॉक समिति की दुकानों पर किए कब्जे हटेंगे
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ज्वालामुखी में ब्लॉक समिति की दुकानों पर किए कब्जे हटाए जाएंगे। देहरा ब्लॉक समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
वीरवार को स्थानीय ब्लॉक समिति बैठक हाल में हुई मीटिंग खंड विकास अधिकारी राजीव सूद की देखरेख में रणवीर सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान ब्लॉक समिति की प्रॉपर्टी की हो रही बेकद्री का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस दौरान ज्वालामुखी में ब्लॉक समिति की दुकानों पर किए गए कब्जों को हटाने के बारे में निर्णय लिया गया। दुकानों की दीवारें तोड़ कर अन्य दुकानों पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करके दोबारा से किराए का अनुबंध करने के बारे में भी निर्णय लिया गया। ज्वालामुखी में ही मंदिर रोड पर छुड़वाए गए नाजायज कब्जे के स्थान पर एक दुकान, एक टूरिस्ट इन्फार्मेशन सेंटर और पुलिस प्रतीक्षा कक्ष बनवाने का भी फैसला लिया गया। इस अवसर पर ज्वालामुखी ब्लॉक समिति की पार्किंग में सुलभ शौचालय बनवाने पर भी सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त इसी पार्किंग को मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाने का भी प्रस्ताव बैठक के दौरान डाला गया। देहरा हनुमान चौक पर ब्लॉक समिति की जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनवाने के बारे में चर्चा हुई। ब्लॉक परिसर में बड़ा बैठक हाल बनवाने के बारे में भी समिति सदस्यों ने मांग की।
खंड विकास अधिकारी राजीव सूद, खंड विकास अधिकारी विनोद पुंज, जिला पार्षद विजेंद्र धीमान, राम कृष्ण, अशोक चौधरी, जसवीर ठाकुर सहित अन्य समिति सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।