{"_id":"5bbd0882867a5528310b1d79","slug":"141539115138-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि धीमान ने किया डेंगू प्रभावित गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि धीमान ने किया डेंगू प्रभावित गांवों का दौरा
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रवि धीमान ने किया डेंगू प्रभावित गांवों का दौरा
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के हरोट, उंबर, बल्ह और जरयाल लाहड़ में फैले डेंगू को लेकर मंगलवार को जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने एसडीएम जयसिंहपुर अश्वनी सूद के साथ इलाके का दौरा किया। विधायक ने पंचायत हरोट के प्रधान प्रताप जरयाल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात कर डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्य पर चर्चा की। इससे पहले एसडीएम अश्वनी सूद ने बीडीओ कार्यालय लंबागांव में पंचायत सचिवों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बीएमओ थुरल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते पंचायत प्रतिनिधियों की डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस अवसर बीएमओ थुरल ने डेंगू से रोकथाम और बचाव के उपाय बताए।