{"_id":"5b7efeea42c792463c05019a","slug":"141535049450-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा बाईपास का पुल क्षतिग्रस्त, यातायात रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा बाईपास का पुल क्षतिग्रस्त, यातायात रोका
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। मूसलाधार बारिश के कारण कांगड़ा के कछियारी बाईपास मार्ग पर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बाईपास बंद होने से दिल्ली, शिमला या फिर अन्य रूटों पर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। बारिश से कांगड़ा उपमंडल में कोहाला और अब्दुलापुर में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि छह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हुए। इन्हेें देर शाम तक बहाल कर दिया गया।
एसडीएम शशीपाल नेगी ने बताया कि कांगड़ा बाईपास पर एक पुल क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। एहतियातन दो पुलिस कर्मी वहां तैनात किए गए हैं। क्षतिग्रस्त मकानों को मालिकों को दस-दस हजार की आर्थिक सहायता के साथ तिरपालें मुहैया करवा दी हैं। उपमंडल के इलाका पटवारियों को बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के आदेश जारी किए हैं। नए बस अड्डे के पास कूहल के अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी कुछ दुकानों में घुसा है। लोक निर्माण विभाग को बस अड्डे के पास अवरुद्ध नालियों को खोलने के आदेश जारी किए हैं।
मोबाइल शाप मालिक को लाखोें का नुकसान
बस अड्डे के समीप कूहल अवरुद्ध होने से पानी दुकानों में चला गया। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। अड्डे के समीप मोबाइल शॉप में पानी चले जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। मोबाइल शॉप मालिक अमित ग्रोवर ने बताया कि पंद्रह अगस्त को हुई बरसात में उनकी दुकान में पानी चले जाने से पच्चीस लाख का नुकसान हुआ। जबकि पिछले कल हुई बारिश से उन्हें करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। कूहल के बंद होने और रैंप के कार्य की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है।