फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंचायत सचिव के तबादले पर आमने-सामने हुए लोग

पंचायत सचिव के तबादले पर आमने-सामने हुए लोग

Wed, 04 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव के तबादले पर आमने-सामने हुए लोग
पंचायत सचिव के तबादले पर लोग-प्रतिनिधि आमने-सामने
विज्ञापन

लंज (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र की भटहेड पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय पंचायत के लोग आमने सामने हो गए। मामला पंचायत सचिव के तबादले को लेकर चल रहा था। लोगों के अनुसार पंचायत सचिव इसी पंचायत में 12 सालों से कुंडली मारकर बैठी हुई हैं और पंचायत के कार्य के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाती हैं। लोगों ने जब पिछले आम जलास के दौरान डाले कार्य के बारे में पंचायत पदाधिकारियों से जानकारी मांगी तो पंचायत के नुमाइंदों ने कुछ भी जवाब नहीं दिया। इस दौरान लोगों ने पंचायत सचिव के तबादले को लेकर प्रस्ताव डालने के लिए कहा, जिस पर पंचायत सचिव और पंचायत प्रधान उठकर कमरे में चले गए। इसके बाद भी कुछ लोग पंचायत में सचिव के तबादले को लेकर डटे रहे। इसी दौरान पंचायत सचिव का पति भी वहां पर आ गया और पंचायत प्रतिनिधियों को पुलिस बुलाने के लिए कहा। स्थानीय पंचायत के लोगों महिंद्र सिंह, विक्की पटियाल, ककल, देसराज, तरसेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह, सन्नी सिंह, केवल कुमार, कर्ण सिंह, फंगण राम, शशी कुमार सहित समस्त लोगों का कहना है कि वे पुलिस के आने का इंतजार करते रहे और पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को वहां पर बैठने के लिए कहा और कुछ हल निकालने की बात कही। वहीं कार्यवाहक विकास खंड अधिकारी नगरोटा सुरियां शशिबाला ने बताया कि लोगों के कहने पर प्रस्ताव डालना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed