फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा से धर्मशाला वाया टांडा 53 मील शुरू होगी नई बस सेवा: कपूर

कांगड़ा से धर्मशाला वाया टांडा 53 मील शुरू होगी नई बस सेवा: कपूर

Fri, 13 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा से धर्मशाला वाया टांडा 53 मील शुरू होगी नई बस सेवा: कपूर
कांगड़ा से धर्मशाला वाया टांडा 53 मील चलेगा बस: कपूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना गरीबों के हित में केंद्र सरकार का सबसे बड़ा तोहफा है। यह बात उन्होंने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की नरवाणा खास और अप्पर तंगरोटी पंचायत में आयोजित जनसभाओं में कही। उन्होेेंने कहा कि सरकार प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। इस मौके उन्होंने धर्मशाला से सालिग-जिया और कांगड़ा से धर्मशाला वाया टांडा 53 मील बस चलाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने नरवाणा खास और अप्पर तंगरोटी के लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके ग्राम पंचायत नरवाणा खास के उपप्रधान चतर सिंह तथा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष संसार चंद, रमेश अटवाल, बृज लाल, विकास बख्शी, आरके खरवाल, केके कौशल, सीपी जिस्टू, रमेश जरयाल, प्रदीप कुमार, शमशेर, सुभाष चटलू, ईश्वर दास, अभिनीत, यासीन मुहम्मद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed