{"_id":"5ab151b84f1c1b5a598b52ee","slug":"141521570232-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष वर्ग के 1200 मीटर में गोल्ड से चूकी एचपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष वर्ग के 1200 मीटर में गोल्ड से चूकी एचपीयू
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी संस्करणों के लिए जरूरी
******************
पुरुष वर्ग के 1200 मीटर में गोल्ड से चूकी एचपीयू
अन्ना विवि से सिर्फ 10 फीट दूर रही हिमाचल की नौका
राष्ट्रीय इंटर विवि नौकायन चैंपियनशिप का समापन आज
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पौंग डैम में राष्ट्रीय स्तरीय इंटर विश्वविद्यालय नौकायन चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में एचपीयू की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग की 1200 मीटर की स्पर्धा हुई। पुरुष वर्ग में अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि, एचपीयू की टीम दूसरे स्थान पर रही। एचपीयू की नौका अन्ना विश्वविद्यालय की नौका से सिर्फ दस फीट की दूरी पर ही थी। वहीं, जैन विश्वविद्यालय बंगलूरू ने तीसरा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने चौथा स्थान हासिल किया। उधर, महिला वर्ग के 1200 मीटर में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ पहले और ओस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। मेजबान कालेज इंदौरा के प्राचार्य डॉ. अनिल रत्न वर्मा ने तीसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग में 1800 मीटर की स्पर्धा होगी। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के समापन समारोह में वन मंत्री गोबिंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।