{"_id":"5aaab1ab4f1c1bb9758b5858","slug":"141521136043-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू के मामले को कोर्ट ले जाना गलत: जनचेतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू के मामले को कोर्ट ले जाना गलत: जनचेतना
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीयू मामले को कोर्ट ले जाना गलत : जनचेतना
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय मामले को लेकर राजनीतिक उठापटक के बीच दिल्ली और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर करना जनचेतना धर्मशाला ने इसे अनुचित करार दिया है। जनचेतना धर्मशाला के अध्यक्ष एनएस राणा, उपाध्यक्ष विजय सिंह, एससी धीमान, सचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव एसएस बैंस और विजय शुक्ला ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि साल 2009 में केंद्रीय विवि कांगड़ा स्थित धर्मशाला के लिए स्वीकृत हुआ था। इस संबंध में सरकारी अधिसूचना में भी कांगड़ा स्थित धर्मशाला लिखा गया था लेकिन कुछ नेताओं ने राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए बीच में देहरा का नाम डाल दिया। इससे धर्मशाला और देहरा के लोग आपस में लड़ते रहे। साल 2011 में केंद्रीय विवि के स्थान के चयन को लेकर कमेटी धर्मशाला आई, जिसने विवि के लिए धर्मशाला के जदरांगल स्थान को चुना और अपनी रिपोर्ट भी दे दी। धर्मशाला के लोगों की मांग है कि धर्मशाला के जदरांगल में ही केंद्रीय विवि की स्थापना हो।