{"_id":"5aa959874f1c1ba6758b5560","slug":"141521047943-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाना धर्मशाला में 376 का पहला मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाना धर्मशाला में 376 का पहला मामला दर्ज
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाना धर्मशाला में पहला मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। महिला थाना धर्मशाला में धारा-376 के तहत पहला मामला दर्ज हुआ है। धर्मशाला शहर की युवती ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। साथ की सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने की भी शिकायत करवाई है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर धारा-376 के तहत बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक व युवती धर्मशाला के रहने वाले हैं। युवती ने शिकायत में लिखा है कि युवक ने उसका ब्लैकमेल कर बलात्कार किया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे। जिसे बाद में युवक ने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।