फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ठेकेदार की लेटलतीफी से लटका सफाई कर्मचारियों का वेतन

ठेकेदार की लेटलतीफी से लटका सफाई कर्मचारियों का वेतन

Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की लेटलतीफी से लटका सफाई कर्मचारियों का वेतन
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला का सफाई ठेकेदार श्रम नियमों को ठेंगा दिखा रहा है। मार्च महीना शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक जनवरी महीने का वेतन सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला है। सफाई ठेकेदार ने जनवरी महीने का बिल 28 फरवरी को नगर निगम कार्यालय में जमा करवाया है। इसे एमसी ने पहली मार्च को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा। उसके बाद दो फरवरी को होली की छुट्टी, तीन को शनिवार और चार को रविवार होने के कारण अभी तक 140 सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इस कारण सफाई कर्मियों में भारी रोष है।
बाक्स
16 लाख रुपये सफाई का मासिक बिल
नगर निगम ने पिछले एक साल से शहर की सफाई को ठेके निजी कंपनी को सौंपा है। हर महीने शहर की 140 सफाई कर्मचारियों की पगार, चार सुपरवाइजर, तीन डंपर, तीन जीप, दो तिपहिया वाहन पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन

कोट्स
नगर निगम धर्मशाला के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी ठेकेदार के दायरे में आते हैं। पहली मार्च को जनवरी महीने का बिल मिला है। इसे आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
-श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला के सफाई ठेकेदार को कर्मचारियों का नियमित रूप से वेतन देने की हिदायत दी गई है। अगर श्रम नियमों का उलंघन किया गया है, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed