फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नशे और खनन के खिलाफ पंजाब और हिमाचल करेगा संयुक्त कार्रवाई

नशे और खनन के खिलाफ पंजाब और हिमाचल करेगा संयुक्त कार्रवाई

Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नशे और खनन के खिलाफ पंजाब और हिमाचल करेगा संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। कांगड़ा में नशे और अवैध खनन के खिलाफ पंजाब पुलिस के साथ मिल कर हिमाचल पुलिस संयुक्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए शीघ्र ही पठानकोट और होशियारपुर के एसएसपी के साथ कांगड़ा के एसपी बैठक करेंगे और आगामी रणनीति बनाएंगे।
धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि हालांकि नशे और खनन के खिलाफ बॉर्डर एरिया में कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत मिलग्रां के समीप दो क्रशर बंद करवाए गए हैं, जबकि 42 मामले अवैध खनन और 12 मामले एनडीपीएस के पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामलों में पंजाब के लोगों की संलिप्तता अधिक होने से उन्हें पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की सहायता ली जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही पठानकोट और होशियारपुर के एसएसपी के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
कोतवाली बाजार में नहीं लगेगा मजदूर मेला
पर्यटन और यातायात की दृष्टि से कोतवाली बाजार में मजदूर मेला नहीं लगेगा। यहां से इसे शिफ्ट किया जाएगा, ताकि कोतवाली चौक में यातायात व्यवस्था ठीक रखी जा सके। इसके लिए मजदूर मेला दाड़ी मैदान में होगा। वहीं, धर्मशाला से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बसें गांधी पार्क से सवारी उठाने के बजाय धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास से सवारियां उठा सकेंगी, ताकि यातायात प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग के लिए सुनिश्चित होंगे स्थान
जिला भर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल सुनिश्चित होंगे, ताकि वाहन चालकों को गाड़ी खड़ी करने के लिए स्थान मिल सके। सुनिश्चित स्थानों के अलावा रोड पर खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे।

इनसेट.....
जागरूकता अभियान समाप्त, अब होंगे चालान
एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि कांगड़ा पुलिस ने यातायात नियमों की जागरूकता के लिए एक सप्ताह तक अभियान छेड़ा था। अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान होंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान भी पुलिस ने 2212 के करीब चालान कर साढ़े चार लाख रुपये से अधिक राजस्व सरकारी खजाने में जमा किया है। वहीं, अवैध खनन के 42 मामलों में जुर्माना किया गया है, जबकि जेसीबी और टिप्पर भी जब्त हुए हैं। इसके अलावा आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत 37 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed