{"_id":"5c9fb5d8bdec2214492a9371","slug":"131553970648-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज में बड़े वाहनों की एंट्री होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज में बड़े वाहनों की एंट्री होगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। अप्रैल माह से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन के लिए जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन भी प्लान बनाने में जुट गए हैं। पर्यटन सीजन के दौरान क्षेत्र की सड़कों पर जाम न लगे और पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस विभाग योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए मैक्लोडगंज में बड़े वाहनों की एंट्री बंद करने पर विचार किया जा रहा है।
पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से मैक्लोडगंज में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे, जिसके लिए पुलिस प्रशासन आवेदन करेगा। इसके अलावा मैक्लोडगंज की सर्पीली सड़कों पर बड़े वाहनों के कारण कोई दिक्कत पेश न आए, इसके लिए बड़े वाहनों को मैक्लोडगंज जाने से रोकने पर विचार किया जा रहा है।
वहीं एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। पर्यटकों की सुरक्षा-व्यवस्था और अन्य सुचारु यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटन निगम दे रहा 50 प्रतिशत की छूट
पर्यटन निगम अपने होटलों में सीजन के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। पर्यटन निगम के एजीएम कांगड़ा अश्वनी सोनी की मानें तो पर्यटन निगम के प्रत्येक होटल में सैलानियों के लिए वाई-फाई की सुविधा है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी पर्यटन निगम के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को मिलेंगी।