{"_id":"5c97c147bdec2214374a787a","slug":"131553449287-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल गायन और खो-खो में धर्मशाला आईटीआई बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल गायन और खो-खो में धर्मशाला आईटीआई बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकल गायन और खो-खो स्पर्धा में
धर्मशाला आईटीआई बनी विजेता
आज खेले जाएंगे कबड्डी और वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले
धर्मशाला में आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की 13वीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के एकल गायन मुकाबलों में आईटीआई दाड़ी (धर्मशाला) विजेता बनी है, जबकि आईटीआई शाहपुर दूसरे और आईटीआई पालमपुर तीसरे स्थान पर रहीं। लघु नाटक में आईटीआई शाहपुर पहले, आईटीआई धर्मशाला दूसरे और आईटीआई पालमपुर तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो में आईटीआई धर्मशाला विजेता और आईटीआई शाहपुर उपविजेता रहीं हैं। सोमवार को प्रतियोगिता की कबड्डी प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला आईटीआई धर्मशाला और ज्वाली के बीच होगा।
इसके अलावा बैडमिंटन में धर्मशाला और शाहपुर, वॉलीबाल में शाहपुर और डाडासीबा के बीच फाइनल मुकाबला होगा। आईटीआई की 13वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आईटीआई धर्मशाला के माध्यम से किया जा रहा है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कार्यक्रम का संचालन हेम सिंह राणा और शिव शंकर ने किया। वहीं, डॉ. हेमंत शर्मा, वर्षा कटोच और अधिवक्ता विनोद सोनी सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं की निर्णायक मंडल में शामिल रहे। आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीश कुमार राणा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। प्रतियोगिता में जिला की 11 आईटीआई की 250 के करीब महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।