{"_id":"5b5373624f1c1b3d748b65f8","slug":"131532195682-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में इंसुलिन सिरिंज बेचने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर में इंसुलिन सिरिंज बेचने पर प्रतिबंध
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर में इंसुलिन सिरिंज बेचने पर प्रतिबंध
सीमांत क्षेत्रों में बिक्री बढ़ने पर विभाग हुआ चौकन्ना
चिट्टे को पानी में घोलकर इंजेक्ट कर रहे नशेड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के इंदौरा, फतेहपुर और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों में इंसुलिन सिरिंज बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस सिरिंज को अब पर्ची पर अनुमति के बाद ही बेचा जा सकेगा। नूरपुर में तैनात स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर विकास ठाकुर ने इस संदर्भ में सर्कुलर जारी कर उपमंडल के सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिना पर्ची के इंसुलिन सिरिंज न बेचे जाने के चलते उपमंडल नूरपुर के सीमांत क्षेत्रों डमटाल, भदरोया, छन्नी बेली, मोहटली आदि क्षेत्रों में इंसुलिन सिरिंज की बिक्री में एकाएक भारी बढ़ोतरी हुई है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया गया है। दवा निरीक्षक ठाकुर ने बताया कि इन क्षेत्रों में यूज की हुई भारी मात्रा में ये सिरिंज देखी गई हैं, जिसका प्रयोग
संभवत: नशे के तौर पर लिए जाने वाले चिट्टे को पानी में घोलकर शरीर में इंजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर कोई दवा विक्रेता अधिकृत पर्ची के बिना इंसुलिन सिरिंज बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।