{"_id":"5b2d38c74f1c1b95598b5892","slug":"131529690311-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्कड़ में नहीं पहुंची कड़वे तेल की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्कड़ में नहीं पहुंची कड़वे तेल की सप्लाई
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रक्कड़ के डिपो में नहीं पहुंचा सरसों तेल
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील मुख्यालय की दी कृषि सेवा सहकारी सभा रक्कड़ की उचित मूल्य की दुकान में इस माह में सरसों तेल की सप्लाई नहीं पहुंची है। इससे पहले भी क्षेत्र के राशनकार्ड धारकों को मार्च, अप्रैल और जून में सरसों का तेल लोगों को नहीं मिला। तीन दालें जरूर इस माह डबल आई हैं, लेकिन सरसों तेल की सप्लाई नहीं पहुंची है। रिटायर्ड सिविल सप्लाई फूड इंस्पेक्टर वेद सूद, तिलकराज जामला, मदनलाल, कृष्णदत्त, यशपाल उर्फ जस्सो, रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट सुरेंद्र शर्मा, अमन शर्मा और कुछ अन्य ने उपभोक्ता एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर से मांग की है कि उन्हें उपरोक्त सभी माह के सरसों तेल का कोटा उपलब्ध करवाया जाए। सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर देहरा विक्रम कुमार ने बताया कि मार्च और अप्रैल में सरसों तेल का कोटा सप्लाई किया जा चुका है और मई व जून की सप्लाई अभी पीछे से ही नहीं पहुंची है। जिन उपभोक्ताओं को मार्च-अप्रैल में सरसों तेल का कोटा नहीं मिल पाया है, वे सभी अपने नाम उन्हें बता दें।