{"_id":"5ae8b4794f1c1b6e098b7602","slug":"131525199993-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बोर्ड में बड़ रहे अधिकारी, कर्मचारी हो रहे कम: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बोर्ड में बड़ रहे अधिकारी, कर्मचारी हो रहे कम: संघ
Updated Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड में बढ़ रहे अफसर, घट रहे कर्मचारी : संघ
कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की सरकार से उठाई मांग
अमर उमाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ ने सरकार से प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि प्रदेश वासियों को 24 घंटे सुचारु विद्युत प्रवाह जारी रखने को हमेशा तत्पर रहने वाले इस वर्ग की कम संख्या के कारण कई दुश्वरियों से गुजरना पड़ता है। लिहाजा, रिक्त पदों पर इन कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी करके कार्यरत कर्मियों को मानसिक प्रताड़ना और अतिरिक्त कार्यभार से निजात दिलाई जाए। मंगलवार को संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
संघ के प्रदेश समन्वयक सुनील शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मण कापटा की विशेष उपस्थिति में संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में इस पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। विद्युत परिषद में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है, जबकि अधिकारियों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है, जोकि चिंता का विषय है। प्रेस सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि बैठक में सुनील शर्मा ने बताया कि आठ मई को शिमला में आयोजित होने वाले संघ के 20वें स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उससे पहले दो मई को शिमला में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य पदाधिकारियों की होने बाली बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों के अलावा तकनीकी कर्मचारियों के उत्पीड़न और सौतेले व्यवहार को बंद करने पर विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।