फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इंदू गोस्वामी ने सम्मानित किए विजेता पहलवान

इंदू गोस्वामी ने सम्मानित किए विजेता पहलवान

Sun, 15 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
इंदू गोस्वामी ने सम्मानित किए विजेता पहलवान
इंदू गोस्वामी ने सम्मानित किए विजेता पहलवान
विज्ञापन

चामुंड़ा (कांगड़ा)। चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ़ में तीन दिवसीय छिंज बसोया मेले के दूसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पंचायत प्रधान सरला देवी ने मेले के संबंध में जानकारी प्रदान की। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को अपनी ओर से 21,000 रुपये प्रदान किए। मेला कमेटी प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 50,000 रुपये की कुश्तियां करवाई गईं, जबकि 16 अप्रैल को लगभग एक लाख रुपये की कुश्तियां करवाई जाएंगी। इसमें विजेता पहलवान को 15,000 हजार, उपविजेता पहलवान को 12,000 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। समापन समारोह में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल मुख्यातिथि होंगे। इस मौके पर डाढ़ पंचायत प्रधान सरला देवी, उपप्रधान ओंकार चंद, मेला कमेटी उपप्रधान धर्मपाल, मुंशी राम, सचिव भूषण शर्मा, सहायक वेद धीमान, बॉबी गोस्वामी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरिंद्र कुमार, प्यार चंद, मोहिंद्र राणा, जोगिंद्र, अनिता, रेफरी कामदेव गोस्वामी और जगदीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed