फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर की खड्डों में उड़ेली जा रही गंदगी

पालमपुर की खड्डों में उड़ेली जा रही गंदगी

Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर की खड्डों में उड़ेली जा रही गंदगी
विनोद राणा
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में अभी तक कूड़े को ठिकाने लगाने का सही इंतजाम न होने के चलते अब शहर के साथ लगती खड्डे कूड़े की डंपिंग साइट बनने लगी हैं। इन खड्डों में शहर का रोजना सैकड़ों टन कूड़ा-कर्कट फेंका जा रहा है। इससे निचले इलाकों में कभी भी बीमारी फैल सकती है। मोल और भिरल खड्डों के निचले क्षेत्रों में कई पेयजल योजनाएं चली हुई हैं। सूत्रों की मानें तो कूड़े को ठिकाने लगाने की समस्या से नगर परिषद पालमपुर भी परेशान है। नप अब जल्द ही घरों से कूड़ा उठाने का कदम उठा सकती है। इसके लिए नप सोमवार को बैठक करने जा रही है। लोहना पंचायत में कूड़ा संयंत्र बंद होने से इस समय शहर पालमपुर के कूड़े का सही निष्पादन नहीं हो पा रहा है।

शहर में रखे भरे डंपरों को देख लोग भिरल और मोल खड्डों में अपने घरों का कूड़ा फेंक रहे हैं। मोल खड्ड में ही इस समय करीब 400 से पांच सौ ट्राली कूड़े की इकट्ठी हो चुकी है। जो जल्द ही लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। यही नहीं पुरानी और नई सब्जी मंडी के पास भी कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। हालांकि, नप कूड़े को कांगड़ा भेज रही है, लेकिन इसमें भी प्लास्टिक ही जा रहा है। शहर के कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाना नप के लिए सिरदर्द बन गया है। जिसे लेकर नप भी लोगों का सहयोग चाहती है। नप सोमवार को होने वाली बैठक में हर घर से कूड़ा उठाने का फैसला ले सकती है। हालांकि फिर भी यह समस्या तब तक दूर होती नहीं दिख रही है, जब तक नप के पास अपनी डंपिंग साइट न हो।
विज्ञापन


समस्या को लेकर नप गंभीर : ईओ
नप के कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी ने कहा कि नप कूड़े की समस्या को लेकर गंभीर है। इसके लिए सोमवार को बैठक की जा रही है जिसमें कुछ फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed