{"_id":"6a6fa372093eebeb9504e0bc","slug":"13-posts-of-anganwadi-workers-and-helpers-will-be-filled-kangra-news-c-95-1-kng1024-248222-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 13 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 13 पद
Mon, 03 Aug 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 10 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद बगरोट, कृष्णानगर और अमलेहड़ केंद्रों के लिए रिक्त हैं। सहायिका के पद बगरोट, ठठर, खेड़ियां, बोंगता, कुरू, लोअर करियाड़ा, अपर हरिपुर, अपर छबड, कुंदलीहार-1 और रजोल केंद्रों में भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली महिला संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे अथवा फीडर क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक महिलाएं सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित सादे कागज पर आवेदन 22 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, देहरा कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। संवाद