{"_id":"5cb22614bdec222dcd5a9ba8","slug":"121555179028-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी मैक्लोडगंज में कटे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी मैक्लोडगंज में कटे पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी मैक्लोडगंज में कटे पेड़
एमसी के दायरे में निजी प्लॉट में लगभग 15 हरे पेड़ों पर चली आरी
पेड़ कटने के 24 घंटे बाद भी नगर निगम और वन विभाग बेखबर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सुप्रीम कोर्ट के हिमाचल में पेड़ कटाने की रोक के आदेशों को नगर निगम धर्मशाला के दायरे में दरकिनार किया गया। नगर निगम के मैक्लोडगंज वार्ड में दलाईलामा मंदिर के समीप निजी प्लॉट में शुक्रवार देर रात लगभग 15 हरे पेड़ पर आरी चली। जिसकी वन विभाग और नगर निगम धर्मशाला को कोई भनक तक नहीं लग पाई। शनिवार को वन विभाग ने यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि ये क्षेत्र नगर निगम के दायरे में आता है। देर शाम नगर निगम की एक टीम मौका करने गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण बिना जांच किए वापस आ गई, जो प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही है। उधर, वन विभाग के डीएफओ डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि पेड़ों का कटान नगर निगम के दायरे में हुआ, जिसके बारे में ट्री ऑफिसर को अवगत कर दिया है। वहीं, नगर निगम धर्मशाला के ट्री ऑफिसर नरेश कुमार ने कहा कि जहां कटान हुआ है, टीम मौका करने गई थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम वापस आ गई है। रविवार सुबह टीम फिर मौके पर जाएगी।