फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टांडा में छह महीने के लिए भरें जाएंगे तीन पद

टांडा में छह महीने के लिए भरें जाएंगे तीन पद

Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
टांडा में छह महीने के लिए भरें जाएंगे तीन पद
टांडा में छह महीने के लिए भरे जाएंगे तीन पद
विज्ञापन

धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज में वित्त पोषित अनुसंधान परियोजना के तहत तकनीकी सहायक (पब्लिक हेल्थ नर्सिंग), तकनीकी सहायक (लैब) और तकनीशियन सी (लैब) का एक-एक पद भरा जाएगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के प्राचार्य डॉ. भानु शर्मा ने कहा कि तीनों पद राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान, चेन्नई के माध्यम से छह माह के लिए अस्थायी तौर पर भरे जाएंगे।

तकनीकी सहायक (पब्लिक हेल्थ नर्सिंग) के पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष रखी गई है। इसके लिए नर्सिंग में स्नातक तथा तीन वर्षों का अनुभव या नर्सिंग में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। तकनीकी सहायक (लैब) के पद के लिए भी अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष तक, माइक्रोबायोलॉजी/एमएलटी/मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में स्नातक होने चाहिए। अभ्यर्थी माइक्रोबायोलॉजी/एमएलटी/मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में स्नातकोत्तर हों। तकनीशियन सी(लैब) के लिए 28 वर्ष तक आयु के उम्मीदवार, जिसने बाहरवीं मेडिकल विषय में की हो तथा एमएलटी में दो वर्षीय डिप्लोमा धारक हों या एमएलटी में एक वर्ष डिप्लोमा धारक हों तथा एक वर्ष का अनुभव रखते हों, आवेदन कर सकते हैं। अनुसंधान परियोजनाओं में अनुभव प्राप्त अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन 18 फरवरी को सायं तीन बजे तक रजिस्टर डाक या सामान्य डाक के माध्यम से प्रोफेसर डॉ. मिलाप शर्मा, पेडियाट्रिक्स, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडीकल कॉलेज टांडा-176002 के पते पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed