{"_id":"6a8f4b244efcc9598c0b75a5","slug":"the-market-is-flooded-with-cartoon-character-and-stone-work-rakhis-kangra-news-c-95-1-kng1005-252307-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाजार में कार्टून कैरेक्टर और स्टोन वर्क राखियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाजार में कार्टून कैरेक्टर और स्टोन वर्क राखियों की भरमार
Thu, 27 Aug 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
धीरज, दुकानदार
धर्मशाला। भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। राखी, मिठाई, कपड़े, उपहार और पूजन सामग्री से दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। कारोबारियों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर और आकर्षक राखियों की विस्तृत रेंज उतारी है। बच्चों के लिए पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर, युवाओं के लिए स्टाइलिश स्टोन वर्क और बड़ों के लिए पारंपरिक राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बुधवार को बाजारों में ग्राहकों की संख्या सामान्य रही लेकिन दुकानदारों को वीरवार से खरीदारी में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।
ऑनलाइन खरीदारी बनी चुनौती
धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के कारोबारियों का कहना है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की छूट और होम डिलीवरी के चलते स्थानीय बाजारों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्राहक घर बैठे ही राखियां और गिफ्ट पैक ऑर्डर कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न वैरायटी और ऑफर्स उपलब्ध करवा रहे हैं।
बच्चों के लिए डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम और युवाओं के लिए स्टोन व चेन वाली राखियां मंगवाई गई हैं। अंतिम दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। -धीरज, कारोबारी, धर्मशाला
विज्ञापन
बुधवार को ग्राहकों की आमद सामान्य रही। वीरवार से बाजार में राखी की खरीदारी के लिए अच्छा उछाल आने की उम्मीद है। -संजय कुमार, कारोबारी, राजा का तालाब
बाजार में राखियों की काफी वैरायटी है लेकिन ऑनलाइन भी अच्छे ऑफर और विकल्प मिल रहे हैं। इसलिए बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी खरीदारी कर रहे हैं। -रीना शर्मा, स्थानीय खरीदार